ठेके से शराब लेने के बाद ब्लैक में बेंचने वाले एक युवक को पुलिस ने पकड़ा है। जिसके पास से 22 क्वार्टर शराब बरामद हुई है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों आदि की बिक्री/तस्करी करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अतर्रा पुलिस द्वारा अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। सीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि थाना अतर्रा द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान द्वारा मुखबिर की सूचना पर मनोज पुत्र राजाराम निवासी राजेन्द्र नगर नरैनी रोड कस्बा व थाना अतर्रा को नगर पालिका के सामने कस्बा अतर्रा से गिरफ्तार किया गया है।अभियुक्त के कब्जे से थैले में कुल 22 देशी क्वार्टर मस्तीह ब्राण्ड के बरामद हुए है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र,आरक्षी पंकज द्विवेदी,आदर्श तिवारी शामिल रहे।