बाँदा-डीएम ने तहसील का किया निरीक्षण,एसआईआर कार्य का लिया जायजा

SHARE:

सोमवार को जिलाधिकारी ने पैलानी तहसील का औचक निरीक्षण किया। जहाँ उन्होंने पट्टे के फाइलों की जानकारी लेने के साथ संग्रह अनुभाग में रजिस्टरों को चेक किया।
जिलाधिकारी जे रीभा ने सोमवार को पैलानी तहसील पहुंचकर तहसील का निरीक्षण करते हुए चारों न्यायालय के रजिस्टर चेक किया। वसूली की जानकारी ली तथा आर ऑफिस लेखपालों की सर्विस बुक चेक किया। खतौनी विभाग की भी जानकारी डीएम ने ली। इसके अलावा पट्टे के फाइलों की जानकारी संग्रह अनुभाग में रजिस्टरों को चेक किया। संपत्ति कुर्की की नीलामी रिकॉर्ड रूम तथा लेखपाल कार्यालय को भी चेक करते हुए डीएम ने नजारत कार्यालय में रजिस्टर नंबर 9 तथा रजिस्टर नंबर चार को चेक किया तथा उप जिलाधिकारी अंकित वर्मा से एसआईआर तथा फार्म रजिस्ट्री की जानकारी लेते हुए लेखपालों की सर्विस बुक में साइन किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान मौके पर एसडीएम पैलानी अंकित वर्मा,तहसीलदार राधेश्याम सिंह,नायब तहसीलदार डॉ मुस्तकीम,नायब तहसीलदार जसपुरा वेद प्रकाश सहित तहसील के सभी कर्मचारियों तथा अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे। वही अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को रजिस्ट्री ऑफिस को जल्द से जल्द खोले जाने से सम्बंधित प्रार्थना पत्र दिया।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई