बाँदा-जाति पात तथा भेदभाव छोड़कर बिना किसी प्रलोभन के अपने मत का करें प्रयोग-शिवराज

SHARE:

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मियों को मताधिकार के प्रयोग की शपथ दिलाई गयी। साथ बिना भय व प्रलोभन के मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
शपथ लेते कर्मचारी
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में रविवार को “राष्ट्रीय मतदाता दिवस” के अवसर पर सभी पुलिस कर्मियों को लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखते हुए देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शान्ति पूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाये रखते हुए निर्भीक होकर धर्म,वर्ग, जाति,समुदाय,भाषा अथवा अन्य किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकारों के प्रयोग की एएसपी शिवराज ने शपथ दिलाई गई । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को अपने मताधिकारों के प्रयोग की शपथ दिलाई गई। उन्होंने कहा कि मत के प्रयोग के दौरान कभी भी किसी के प्रलोभन में न आये। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक बेलास यादव आदि मौजूद रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment