घरवालों के कपड़े ने दिलवाने से नाराज किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार जसपुरा थाना क्षेत्र के गडरिया गांव निवासी सीमा 13 पुत्री राम बहादुर ने मंगलवार की शाम बाथरूम में लगे छल्ले पर रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो मौके पर पहुंची मां शांति ने देखा,तब उसका शव फंदे पर लटक रहा था। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की मां शांति ने बताया कि सीमा नए कपड़े मांग रही थी। पिता ने दिलवाने से मना कर दिया। तो इसी से बात से नाराज होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।