बाँदा-गांजा के साथ पकड़ा अभियुक्त,बाहर से गांजा लाकर गांव में करता था सप्लाई

SHARE:

गांजा लेकर गांव जा रहे तस्कर को पुलिस ने पकड़ा है। जिसके कब्जे से भारी मात्रा में सूखा गांजा बरामद हुआ है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा जनपद बांदा को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन ईगल” के क्रम में थाना चिल्ला पुलिस द्वारा अवैध गांजे की बिक्री करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। एएसपी शिवराज ने बताया कि चिल्ला थानाध्यक्ष अर्पित पांडेय को गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि थाना चिल्ला क्षेत्र के पलरा-नरी रोड से एक अभियुक्त गांजे के साथ मौजूद है। जिस पर थानाध्यक्ष ने पुलिस टीम को मौके पर भेजा। अवैध गांजे के साथ टीम ने कल्लू पुत्र दुर्जन निवासी पलरा थाना चिल्ला धर दबोचा। अभियुक्त के कब्जे से एक सफेद झोले में 1235 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ है। थानाध्यक्ष अर्पित पांडेय ने बताया कि अभियुक्त बाहर से गांजा लाकर गाँव मे सप्लाई करता था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक कमल सिंह,संतोष कुमार,ज्योत्सना नायक,आरक्षी सनी कुमार शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई