गांव में तमंचा लेकर आवारा गर्दी कर रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा है। जिसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ है। मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष कोतवाली देहात चंद्रप्रकाश तिवारी पुलिस को गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के जौरही बस स्टैण्ड के पास एक व्यक्ति तमंचा लेकर घूम रहा है। सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जिसे पुलिस ने धर दबोचा। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना नाम अरबिन्द पुत्र बीरेन्द्र निवासी ग्राम जौरही थाना कोतवाली देहात बताया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कोतवाली देहात श्री चन्द्र प्रकाश तिवारी,उप निरीक्षक दुर्विजय सिंह,आरक्षी अंकेश कुमार,उपेन्द्र कुमार शामिल रहे।