बाँदा-कलयुगी मामा ने भांजी को बनाया अपनी हवश का शिकार,मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

SHARE:

कलयुगी मामा ने अपनी विवाहिता भांजी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 35 वर्षीय युवती के घर उसका मामा आता जाता था। धीरे धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने गई। करीब एक सप्ताह पहले मामा ने घर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दुराचार करने के बाद मामा फरार हो गया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। मुकदमा दर्ज करने के बाद ने पुलिस ने आरोपी राजू निवासी अजयगढ को सतना मध्य प्रदेश के बरौधा गांव से गिरफ्तार कर लिया है। जिला अस्पताल में आरोपी राजू ने बताया कि वह अपनी भांजी के घर आता जाता था। भांजी ने उससे दस हजार रूपए मांगे थे। उसने रूपए देने से मना कर दिया। इसी से नाराज होकर उसने उसे दुष्कर्म के मामले में फसा दिया है। वहीं पुलिस ने पीड़िता का डाक्टरी परीक्षण कराया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment