दुराचार की पीड़िता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना को जहां परिजन अनभिज्ञता जता रहे हैं। वहीं चर्चा है कि मृतका प्रेमी के जेल जाने से परेशान थी। इसी की चलते उसने खुदकुशी कर ली है।
जानकारी के अनुसार बिसंडा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय किशोरी गुरूवार की शाम घर पर अकेली थी। उसकी मां चारा लेने खेत गई हुई थी। इसी बीच सूना मौका ताक किशोरी ने कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी में बास की बल्ली में दुपटटा से फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। मां जब खेत से घर लौटी। तब घटना की जानकारी हो सकी। शव फंदे पर लटकता मिला।शोर गुल सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के भाई ने बताया कि चार मार्च की रात घर पर थी। तभी पड़ोसी बउवा उसे बहला फुसला कर नजदीक स्थित पशु बाड़ा ले गया था। वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी देर बाद जब बहन घर नही लौटी तो किशोरी के दोनो भाई खोजबीन करते हुए बाड़ा पहुंच गए। जहां दोनो को आपत्ति जनक स्थित में देख लिया था। इसी बीच बउवा वहां से फरार हो गया था। घटना के अगले दिन पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया था। 9 मार्च को किशोरी के 164 के बयान भी दर्ज किए गए। बयान देने के बाद उसने खुदकुशी कर ली है। घरवालो ने घटना को लेकर अनभिज्ञता जताई है। बताया कि उसने फांसी क्यों लगाई। यह किसी को नहीं मालूम। वही गांव के लोगो का कहना है कि किशोरी नही चाहती थी कि आरोपी जेल जाए। आरोपी के जेल चले जाने से परेशान होकर उसने फांसी लगा ली है। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष बिसंडा राममोहन राय का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। कहा कि जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।