पड़ोसी की शिकायत से आजिज किशोरी ने कुए में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को कुएं बाहर निकलवाया। इसके बाद पंचनामे की कार्यवाही की।
जानकारी के अनुसार गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव निवासी 16 वर्षीय सृष्टी उर्फ गिल्ली पुत्री अजीत प्रताप ने शुक्रवार की शाम घर के बाहर बने कुए में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आस पास के लोगो ने देखा,तब उन्होंने कुए में उतर कर खोजबीन की। लेकिन उसका कही भी अता पता नही चला। तत्काल सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को कुए से बाहर निकालवाया। मृतका के पिता अजीत प्रताप ने बताया कि वह रात को कमरे में बैठकर टीबी देख रही था। इसी दौरान पड़ोसी एक युवक और महिला उसके पास आई कहा कि सृष्टी का मोबाइल छीन कर अपने पास रख लो। इतना सुनने के बाद सृष्टी कमरे से बाहर गई और कुए में छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौत हो गई।