तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दरोगा तथा महिला सिपाही को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके से भाग रहे चालक को पुलिस ने दबोच लिया है। दोनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने दारोगा की हालत नाजुक बताकर उसे प्रयागराज रेफर कर दिया है।
जनपद के कमासिन थाने में तैनात 55 वर्षीय दारोगा केसरी सिंह,36 वर्षीय महिला कास्टेबल अनामिका सिंह पत्नी भारत सिंह के साथ गुरूवार की दोपहर बाइक से न्यायालय 164 के बयान करवाने आ रहे थे। तभी आरटीओ कार्यालय के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे दोनो लोग बाइक से गिर कर घायल हो गए। हादसे को देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो को उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर एएसपी शिवराज,सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॅाक,शहर कोतवाल बलराम प्रभारी निरीक्षक कमासिन भास्कर मिश्रा तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरो ने दारोगा की हालत नाजुक बताते हुए उसे प्रयागराज रेफर कर दिया है। जबकि महिला सिपाही का उपचार जारी है।