मुंडन संस्कार कार्यक्रम में जाते समय पीकप आनियंत्रित होकर पलट गया। जिस पर पीकप सवार करीब 15 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कमासिन थाना क्षेत्र के बंथरी गांव निवासी उत्तम शुक्रवार की दोपहर अपने पुत्र का मुंडन करवाने बाकल की जोगनी मंदिर पीकप से जा रहा था। लोडर में महिलाओ बच्चो समेत करीब 15 लोग सवार थे। जैसे ही पीकप कमासिन पहुंचा ही था कि सामने से बाइक अचानक बाइक सवार आ गया। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार पीकप आनियंत्रित होकर खंती में पलट गया। हादसे के बाद घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई। शोर गुल सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। पीकप में फसी 40 वर्षीय कल्ली पत्नी लक्ष्मण, 50 वर्षीय गिरजा पत्नी श्रीपाल, 9 वर्षीय सलोनी पुत्री छेदीलाल,50वर्षीय तेजिया पत्नी रामसुमेर, 24 वर्षीय चुनकी पत्नी उत्तम, उसका छह माह का पुत्र अजय, 30 वर्षीय नथिया पत्नी नत्थू प्रसाद, 15वर्षीय नीतू पुत्री बोधीराम खरसेड़ा चित्रकूट, 13 वर्षीय जयदेवी पुत्री भैरम प्रसाद, 40 वर्षीय शिवऔतार, घायल हो गए। सभी घायलो को पीएचसी कमासिन में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने जयदेवी,नीतू,नथिया,सलोनी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर घायलों का उपचार जारी है।