बाँदा-इलाज करवाने परिजनों के साथ अस्पताल आई बालिका बिछड़ी,खोजबीन कर पुलिस ने किया घर वालों के सुपुर्द

SHARE:

परिजनों के साथ इलाज कराने अस्पताल है बालिका अचानक बिछड़ गई। रोते हुए हालात में जब अचानक पुलिस की नजर पड़ी। तब उससे जानकारी हासिल करते हुए बालिका को घर वालों के सुपुर्द किया।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” के क्रम में शुक्रवार को थाना कोतवाली नगर की पुलिस टीम द्वारा गुम/भटकी हुई 08 वर्षीय बच्ची के परिजनों का पता कर सकुशल सुपुर्द किया गया। सिविल लाइन चौकी प्रभारी आनंद कुमार साहू ने बताया कि शुक्रवार को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक चिल्ला रोड पर एक 08 वर्षीय बच्ची जो अपने परिजनो से बिछड़ गई थी और काफी रो रही थी। पुलिस द्वारा बालिका को चौकी सिविल लाइन लाया गया। तत्पश्चात टीम गठित कर आस-पास के लोगों से पूछताछ कर बच्ची के परिजनों का पता लगाया गया। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि बच्ची वर्तमान में साहब तालाब जेल रोड के पास रहती है और अपने दादा-दादी के साथ जिला अस्पताल आई थी। उसी दौरान वह भटक कर महाराणा प्रताप चौक चिल्ला रोड पर पहुंच गई थी। पुलिस टीम द्वारा बच्ची को सकुशल उसके दादा-दादी को सुपुर्द कर दिया गया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment