टॉफी लेने दुकान गई बालिका अचानक रास्ता भटक गई। कई घण्टे तक तक जब वह घर नही लौटी। तब सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने दो घण्टे के भीतर बालिका को बरामद करते हुए परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन मुस्कान”* के क्रम में शुक्रवार को थाना अतर्रा की मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा गुम हुई एक 04 वर्षीय बच्ची को 02 घण्टे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। सीओ अतर्रा प्रवीण कुमार ने बताया कि शुक्रवार को थाना अतर्रा में एक महिला के द्वारा सूचना दी गई कि सिविल लाइन कानपुर की रहने वाली हूं। विगत दिनों वह अपने मायके आई हुई है। घर से उसकी चार साल की बेटी कुछ दूर पर स्थिति टॉफी लेने गई थी। लेकिन अभी तक नही लौटी है। सूचना पर मिशन शक्ति टीम द्वारा तत्काल बच्ची की मां को लेकर कस्बे में खोजबीन करना शुरु कर दिया गया।कुछ देर बाद एक बच्ची रेलवे फाटक बिसन्डा रोड कस्बा अतर्रा के पास बैठी दिखाई दी। जिसे मां द्वारा अपनी बेटी बताया गया। बच्ची से पूछने पर बताया कि वह रास्ता भटक गई थी। रास्ता भटक जाने के कारण रेलवे फाटक के पास बैठ गई थी। पुलिस टीम द्वारा बच्ची को जल्द से जल्द सकुशल उसकी मां को सुपुर्द किया गया। बरामद करने वाली टीम में उप निरीक्षक प्रेमपाल सिंह,महिला आरक्षी प्रीति यादव,दीपक दुबे,जंग बहादुर शामिल रहे।