ऑपरेशन ईगल के तहत पुलिस ने दो गांजा तस्करों की कमर तोड़ी है। मवेशी बाड़े में गांजा की फसल तैयार कर रहे दो अभियुक्तों को पकड़ा है। जिनके कब्जे से 17 किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में मादक तस्करों पर कार्यवाही का शिकंजा लगातार जारी है। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा जनपद बांदा को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान“ऑपरेशन ईगल” के क्रम में थाना अतर्रा पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों से अवैध गांजे की खेती करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सीओ अतर्रा प्रवीण कुमार ने बताया कि अतर्रा पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम गोखिया में 02 व्यक्तियों अपने-अपने घर के अन्दर बाड़े में अवैध गांजे की खेती की जा रही है तथा अवैध रुप से हरे गांजे को सुखाकर उनकी बिक्री भी की जाती है।सूचना पर तत्काल दो अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा ग्राम गोखिया में अभियुक्त लखन लाल पुत्र जयराम व संतोष उर्फ बादे पुत्र सीताशरण के घर पर छापेमारी करते हुए अभियुक्त लखन लाल पुत्र जयराम निवासी गोखिया थाना अतर्रा,सन्तोष उर्फ बादे पुत्र सीताशरण निवासी गोखिया थाना अतर्रा को गिरफ्तार किया गया। तथा दोनों के घरो से कुल 17 किलो 10 ग्राम अवैध हरा गांजा तथा 1100 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ है।जिसमें अभियुक्त लखन लाल के घर से 10 किलो 740 ग्राम हरा गांजा व 570 ग्राम सूखा गांजा तथा अभियुक्त संतोष के घर से 06 किलो 70 ग्राम हरा गांजा व 530 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ है। पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक ऋषदेव सिंह,कस्बा इंचार्ज मणिशंकर मिश्रा, उप निरीक्षक प्रेमपाल सिंह,आरक्षी जंगबहादुर,पंकज द्विवेदी,अर्जन वर्माप्रशान्त यादव शामिल रहे।