बाँदा-बहन की चौथी लेकर आ रहे भाई की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

SHARE:

बहन की चौथी लेकर लौट रहे भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। मौत के बाद मृतक परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार बिसंडा थाना क्षेत्र के पारा बिहारी गांव निवासी धर्मराज पुत्र संतोष अपने परिवार के अन्य लोगो के साथ सपना की चौथी लेने हमीरपुर जनपद के चंदपुरा गांव गए थे। बताया गया कि उसकी बहन की 5 मई को शादी हुई थी। शाम को सभी लोग सपना को बुलेरो से लेकर गांव आ रहे थे। धर्मराज और एक अन्य युवक बाइक से गांव लौट रहे थे। तभी मटौन्ध थाना क्षेत्र के मोहन पुरवा के पास सामने से आ रही एक अन्य बाइक से भिडंत हो गई। जिससे दोनों लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने धर्मराज को देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई दादूराम ने बताया कि धर्मराज दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। बहन सपना की शादी में 22 अप्रैल को दिल्ली से गांव आया था।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई