बाँदा-मार्क ड्रिल के दौरान हवाई हमलों सहित आपात स्थिति से बचाव के लिए किया गया ब्लैकआउट

SHARE:

हवाई हमले सहित आपदाओं से बचने को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मार्क ड्रिल के दौरान आपात स्थिति से बचाव हेतु ब्लैकआउट किया गया।
शुक्रवार को जिलाधिकारी जे रीभा तथा एसपी पलाश बंसल के निर्देशन में मंडलीय चिकित्सालय परिसर में हवाई हमले से व आपदा की स्थिति से बचाव के संबंध में अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेंद्र एवं अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज की मौजूदगी में जिला प्रशासन एवं नागरिक सुरक्षा संगठन के द्वारा मार्क ड्रिल का आयोजन किया गया। मार्क ड्रिल के दौरान आपात स्थिति से बचाव हेतु ब्लैकआउट किया गया। तथा लोगों को विभिन्न संचार माध्यमों से आपात स्थिति में बचाव हेतु जागरूक किया गया। मॉक ड्रिल में हवाई हमले से बचाव तथा इस दौरान किस प्रकार की आग लगने से बचाव किए जाने तथा घायलों को चिकित्सालय में ले जाने की व्यवस्था का मार्क ड्रिल बेहतर रूप से किया गया। मॉक ड्रिल में आग लगने की स्थिति में फायर ब्रिगेड के द्वारा आग पर नियंत्रण करने तथा हवाई हमले की स्थिति में घायल होने वाले लोगों का बचाव किए जाने के साथ-साथ लोगों को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती किए जाने एवं उनका उपचार किए जाने के संबंध में विस्तृत चित्रण किया गया। एडीएम कुमार धर्मेंद्र ने कहा यह अभ्यास आपात स्थिति उत्पन्न होने की स्थिति में बचाव किए जाने हेतु किया गया है।
इस मॉक ड्रिल में में स्वास्थ्य विभाग, पुलिस,फायर ब्रिगेड चिकित्सा नागरिक सुरक्षा संगठन,होमगार्ड,एनसीसी तथा अन्य लोगों ने आवश्यक व्यवस्थाओं को देते हुए लोगों को ऐसी आपदा की स्थिति उत्पन्न होने में बचाव कर जागरूक किया गया। एएसपी शिवराज ने कहा आपातकालीन की स्थिति में कभी भी घबराना नहीं चाहिए। अगर किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो तो तत्काल उसका समाधान खोजे। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला,अतिरिक्त मजिस्ट्रेट इरफानुल्लाह खान सहित जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई