बदायूं-बाइक से गिरी युवती,पति को जरा भी नहीं लगी भनक

SHARE:

पति के साथ बाइक से मायका जा युवती अचानक रास्ते मे गिर गई। वही पति को पत्नी के जरा भी गिरने के भनक नहीं लगी। ससुराल पहुंचने के बाद जब उसने खाली सीट देखी तो वह सन्न रह गया।
बदायूं जनपद के दातागंज थाना क्षेत्र के गांव गनगोला निवासी ओमपाल की पुत्री शिवानी (21 वर्ष) का विवाह इसी थाना क्षेत्र के गांव कैलियाई निवासी अखिलेश के साथ हुआ था। शादी को मात्र दो वर्ष ही हुए हैं। पत्नी के कहने पर वह उसे उसके मायके बाइक से ले जा रहा था। रास्ते में शिवानी बाइक से गिर गई। पति को पता ही नहीं लगा। वह जब अपनी ससुराल पहुंचा तो उसने बाइक की सीट पर पत्नी को नहीं पाया। उसके ससुराल वाले भी हैरत में पड़ गए। कुछ लोगों ने यहां तक कहा कि कहीं रास्ते में कूद तो नहीं गई। उधर, गनगोला के रास्ते से पुलिस गुजर रही थी। पुलिसकर्मियों ने पुलिया के पास विवाहिता को घायल अवस्था में देखा। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। इधर, जब विवाहिता का पति अखिलेश और मायके वाले उसे ढूंढने निकले तो सड़क पर तबतक कुछ नहीं था। उन लोगों ने काफी भटकने के बाद लोगों से पूछताछ की तो पता लगा कि सड़क पर पड़ी घायल विवाहिता को पुलिसकर्मी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दातागंज ले गए हैं। इस पर सभी लोग दातागंज सीएचसी पहुंच गए। जहां डॉक्टर उसका प्राथमिक उपचार करते मिले। बाद में विवाहिता को जिला अस्पताल बदायूं को रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष वेदपाल सिंह का कहना है कि पुलिस उस रास्ते से निकल रही थी। रास्ते में घायल अवस्था में पड़ी विवाहिता को देख उठा लाई और इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। किसी की ओर से इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर, कोई तहरीर आती है तो पुलिस पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई