बदायूं-क्षत विक्षत हालत में पड़ा मिला किशोरी के शव,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

SHARE:

बदायूं के थाना वजीरगंज क्षेत्र के गांव लहरा लहाड़पुर में सोमवार सुबह सरसों के खेत में किशोरी का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा पाया गया। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही थाना वजीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी ग्रामीण और सीओ बिसौली भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान सोनम (15 वर्ष) पुत्री इकरार निवासी लहरा लहाड़पुर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सोनम 19 दिसंबर 2025 की रात करीब 12 बजे अपने परिवार के साथ घर में सो रही थी। रात के दौरान जब वह नहीं मिली तो परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शुरुआत में कोई ठोस जानकारी न मिलने के कारण मामला थाने तक नहीं पहुंच सका। शव मिलने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
मृतका की मां ने बताया कि सोनम कक्षा आठ तक पढ़ी-लिखी थी और वह अपने भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थी। उसके चार भाई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई