सिर कटी लास मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। एसपी ने खुलासे को लेकर कई टीमें लगाई है।
यूपी के अमेठी में बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक की सिर कटी लाश मिली। उसका धड़ मिला है, सिर गायब है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।घटना जायस कोतवाली क्षेत्र के मोजमगंज पुल के पास की है। यहां मिली सिर कटी लाश की पहचान प्रतापगढ़ के सरसठ चौक नगर कोतवाली क्षेत्र के निवासी विजय सिंह के रूप में हुई। जेब से मिले आधार कार्ड से पुलिस ने पहचान की। इसके बाद घरवालों को खबर दी गई। विजय की लाश यहां कैसे पहुंची, इसकी जानकारी अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। एसपी अपर्णा रजत कौशिक भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने मौका मुआयना करके घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य संकलन कराया गया। प्राथमिक जांच में पचा चला है कि धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की गई है। हत्यारों ने सिर गायब कर दिया है। एसपी ने बताया कि वारदात की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। कहा कि खुलासे को लेकर कई टीमें गठित की गई है। शव की पहचान हो गई है। आगे की कार्यवाही जारी है।