विदेश-दुनिया की मशहूर सिंगर्स रिहाना के घर फायरिंग कर महिला ने फैलाई दहशत

SHARE:

विश्व की मशहूर सिंगर्स रिहाना के घर मे एक महिला जमकर गोलियां बरसाई। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
दुनिया की सबसे मशहूर सिंगर्स में से एक रिहाना के घर पर फायरिंग हुई है। उनके घर की तरफ एक महिला ने बार-बार फायरिंग की। घटना में किसी के जख्मी होने की खबर नहीं है। गोली चलाने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी देते हुए
लॉस एंजिल्स पुलिस डिपार्टमेंट ने कन्फर्म किया है कि रविवार, 8 मार्च को रिहाना के घर के पास गोलीबारी की घटना हुई। 5 से 7 गोलियां चलीं। गोलियां घर के गेट पर लगीं लेकिन घर में नहीं लगीं। घटना में कोई घायल नहीं हुआ। घर में लोग मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि 30 साल की एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। लॉस एंजिल्स पुलिस डिपार्टमेंट ने कन्फर्म किया है कि रविवार, 8 मार्च को रिहाना के घर के पास गोलीबारी की घटना हुई। 5 से 7 गोलियां चलीं। गोलियां घर के गेट पर लगीं लेकिन घर में नहीं लगीं। घटना में कोई घायल नहीं हुआ। घर में लोग मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि 30 साल की एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने गाड़ी को भी किया ट्रैक
हमले के बाद पुलिस ने एक गाड़ी को ट्रैक किया। यह सफेद टेस्ला थी। वह पास की एक जगह पर मिली और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।अधिकारियों ने अभी तक महिला की पहचान या गोलीबारी के पीछे का मकसद नहीं बताया है। मामले की जांच अभी भी जारी है। खबर है कि 38 साल की रिहाना अपने पार्टनर, रैपर रॉकी और अपने तीन बच्चों के साथ बेवर्ली हिल्स वाले घर में रहती हैं। सिंगर के प्रतिनिधियों ने अभी तक इस मामले पर सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है।
दुनिया की मशहूर सिंगर्स हैं रिहाना
ग्रैमी-विनिंग आर्टिस्ट, जिनका असली नाम रॉबिन रिहाना फेंटी है, दुनिया के सबसे प्रभावशाली सिंगर और एंटरप्रेन्योर में से एक हैं। अपने म्यूजिक करियर के अलावा, उन्होंने अपने ब्रांड के जरिए एक ग्लोबल बिजनेस एम्पायर बनाया है। जिसमें फैशन, कॉस्मेटिक्स और ब्यूटी वेंचर शामिल हैं।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment