लखनऊ-28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कई कमिश्नरेट और जिलों के पुलिस कप्तान बदले

SHARE:

उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण और तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में पुलिस कमिश्नरेट, पुलिस रेंज, पीएसी वाहिनी और विभिन्न महत्वपूर्ण पुलिस मुख्यालयों में तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। तबादला सूची में वर्ष 1997 से लेकर वर्ष 2020 बैच तक के अधिकारी शामिल हैं।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
मोहित अग्रवाल (1997 बैच) – पुलिस आयुक्त, वाराणसी से पुलिस आयुक्त, प्रयागराज।
पीयूष मोर्डिया (1998 बैच) – पुलिस आयुक्त, प्रयागराज से अपर पुलिस महानिदेशक, स्थापना, उत्तर प्रदेश, लखनऊ।
रमित शर्मा (1999 बैच) – अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन से अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन।
लक्ष्मी सिंह (2000 बैच) – पुलिस आयुक्त, गौतमबुद्धनगर से पुलिस आयुक्त, गाजियाबाद।
प्रवीण कुमार (2001 बैच) – अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन से अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन।
जे. रविन्द्र गौड़ (2005 बैच) – पुलिस आयुक्त, गाजियाबाद से पुलिस आयुक्त, गौतमबुद्धनगर।
किरण एस. (2008 बैच) – पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र से पुलिस आयुक्त, वाराणसी।
प्रभाकर चौधरी (2010 बैच) – पुलिस उपमहानिरीक्षक, अलीगढ़ परिक्षेत्र से पुलिस उपमहानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र।
अभिषेक सिंह (2011 बैच) – पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र से पुलिस उपमहानिरीक्षक, आगरा परिक्षेत्र।
शैलेश कुमार पाण्डेय (2011 बैच) – पुलिस उपमहानिरीक्षक, आगरा परिक्षेत्र से पुलिस उपमहानिरीक्षक, अलीगढ़ परिक्षेत्र।
आशीष तिवारी (2012 बैच) – पुलिस उपमहानिरीक्षक, तकनीकी सेवाएं, उत्तर प्रदेश, लखनऊ से पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र।
डॉ. गौरव ग्रोवर (2013 बैच) – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अयोध्या से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद।
सुनीति (2013 बैच) – पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, गौतमबुद्धनगर से पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ।
आकाश तोमर (2013 बैच) – सेनानायक, 8वीं वाहिनी पीएसी, बरेली से पुलिस अधीक्षक, डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद।
अमित कुमार (2013 बैच) – सेनानायक, 23वीं वाहिनी पीएसी, मुरादाबाद से पुलिस अधीक्षक, आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू), उत्तर प्रदेश, लखनऊ।
नरेंद्र कुमार सिंह (2013 बैच) – सेनानायक, 15वीं वाहिनी पीएसी, आगरा से पुलिस अधीक्षक, पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, सीतापुर।
डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय (2013 बैच) – सेनानायक, 36वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी से पुलिस अधीक्षक, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं, उत्तर प्रदेश, लखनऊ।
त्रिभुवन सिंह (2013 बैच) – सेनानायक, 30वीं वाहिनी पीएसी, गोंडा से पुलिस अधीक्षक, जीआरपी मुख्यालय, लखनऊ।
राजेश कुमार श्रीवास्तव (2013 बैच) – सेनानायक, 42वीं वाहिनी पीएसी, प्रयागराज तथा पुलिस अधीक्षक, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के अतिरिक्त प्रभार से पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ।
सुशील कुमार शुक्ला (2013 बैच) – सेनानायक, 20वीं वाहिनी पीएसी, आजमगढ़ से पुलिस अधीक्षक, पीटीएस, गोरखपुर।
अजीत कुमार सिन्हा (2013 बैच) – सेनानायक, 33वीं वाहिनी पीएसी, झांसी से पुलिस अधीक्षक, उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, लखनऊ।
दिनेश त्रिपाठी (2013 बैच) – पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, कानपुर नगर से पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, प्रयागराज।
सतपाल (2015 बैच) – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अयोध्या।
कुलदीप सिंह गुनावत (2017 बैच) – पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, प्रयागराज से पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, कानपुर नगर।
प्रीति यादव (2019 बैच) – पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, गौतमबुद्धनगर से सेनानायक, 15वीं वाहिनी पीएसी, आगरा।
पुनीत द्विवेदी (2020 बैच) – अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, गाजियाबाद।
नीतू (2020 बैच) – अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, लखनऊ।
अमित कुमारवत (2020 बैच) – अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, आगरा।
कई अधिकारियों के पूर्व स्थानांतरण निरस्त
तबादला सूची में पुनीत द्विवेदी, नीतू और अमित कुमारवत के पूर्व स्थानांतरण निरस्त किए जाने का भी उल्लेख है। पुनीत द्विवेदी का लखनऊ में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर किया गया स्थानांतरण निरस्त कर उन्हें गाजियाबाद में तैनाती दी गई है। नीतू का वाराणसी से गौतमबुद्धनगर स्थानांतरण निरस्त कर लखनऊ में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनाती की गई है। वहीं अमित कुमारवत का लखनऊ से गाजियाबाद स्थानांतरण निरस्त कर आगरा में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।
पुलिस महकमे में व्यापक बदलाव
शासन के इस फेरबदल में पुलिस कमिश्नरेट से लेकर जोन, रेंज, पीएसी और विभिन्न महत्वपूर्ण इकाइयों में अधिकारियों की तैनाती बदली गई है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ वर्ष 2020 बैच के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई