गोशाला के पीछे मृत गोवंश और उनके अवशेष मिलने के मामले में वीडियो बनाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि वीडियो बना रहे विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। घटना के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दिया गया। पुलिस ने मामले में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
बिलरही गोशाला में मृत गोवंश पड़े होने की सूचना पर विहिप के प्रखंड मंत्री लवलेश तिवारी मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान शीतल कुशवाहा अपने दो साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने लवलेश तिवारी के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद तीन-चार अन्य लोगों को भी बुला लिया गया। लवलेश तिवारी और बजरंग दल कार्यकर्ता सौरभ के साथ मारपीट की गई। पीड़ित पक्ष ने पत्थर चलाने और लाठी-डंडों से दौड़ाने का भी आरोप लगाया है। कार्रवाई की मांग पर धरने पर बैठे संगठन के पदाधिकारी
घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। सूचना पर सीओ रविकांत गोंड और एसडीएम शिवध्यान पांडेय मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। देर रात प्राथमिकी दर्ज होने के बाद धरना समाप्त किया गया। ग्राम प्रशासक प्रतिनिधि समेत छह पर एफआईआर
थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र के अनुसार तहरीर के आधार पर ग्राम प्रशासक प्रतिनिधि भैयालाल विश्वकर्मा, शीतल कुशवाहा और चार अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गोशाला के पीछे मिले थे मृत गोवंश के अवशेष
बिलरही गोशाला के पीछे मृत गोवंश और उनके अवशेष मिलने की सूचना के बाद मामला सामने आया था। इसी दौरान वीडियो बनाने को लेकर विवाद हुआ और मामला मारपीट तक पहुंच गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने शुरू की जांच
पीड़ित पक्ष की ओर से मारपीट, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।