बाँदा-अधिक शराब पीने से युवक की मौत,परिवार में मचा कोहराम

SHARE:

शराब पीने के बाद आंगन में सोए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह देर तक नहीं उठने पर परिजनों ने उसे जगाने का प्रयास किया तो वह मृत अवस्था में मिला। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अधिक शराब के सेवन से हार्ट अटैक आने के कारण मौत होने की पुष्टि हुई है।
कमासिन थाना क्षेत्र के जगवाडेरा निवासी शिवप्यारे (38) पुत्र किशोरी वर्मा ने रविवार की रात जमकर शराब पी। इसके बाद उसने मछली भी खाई और घर के आंगन में सो गया। सोमवार सुबह काफी देर तक नहीं उठने पर परिजनों ने उसे जगाने का प्रयास किया। शरीर में कोई हलचल न होने पर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अधिक शराब के सेवन से गई जान
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अधिक शराब पीने के कारण हार्ट अटैक आने से युवक की मौत होने की पुष्टि हुई है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई