बाँदा-नशे की हालत में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

SHARE:

नशे की हालत में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर बाद परिजनों की नजर उस पर पड़ी तो घर में चीख-पुकार मच गई। पड़ोसियों की मदद से उसे फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नौहाई गांव निवासी जसवंत (35) पुत्र रमाकांत ने शनिवार दोपहर कमरे के अंदर पंखे के हुक पर साड़ी के सहारे फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद परिजन कमरे में पहुंचे तो उसे फंदे पर लटका देखकर चीख पड़े। शोर सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने फंदा काटकर जसवंत को नीचे उतारा। जीवित होने की आशंका में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।
पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा शव
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई