बाँदा-ऑपरेशन कन्विक्शन में तीन आरोपियों को दो-दो साल की कैद

SHARE:

अपराधियों को सजा दिलाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक पुराने मामले में तीन आरोपियों को कारावास की सजा सुनाई गई है। न्यायालय ने तीनों दोषियों पर जुर्माना भी लगाया है।
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत थाना अतर्रा में दर्ज मुकदमे में यह कार्रवाई हुई। मुकदमा संख्या 55ए/04 में भारतीय दंड विधान की धारा 147, 148, 323, 149, 504 और 506 के तहत अभियोग पंजीकृत था। न्यायालय ने मामले में दोषी पाए गए जगन्नाथ पुत्र भवानीदीन, गया पुत्र चुन्नू और बच्चू पुत्र जगमोहन, निवासीगण शब्दा पुरवा, थाना अतर्रा, जनपद बांदा को दो-दो वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। तीनों पर कुल 12 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
घटना का विवरण
यह मामला थाना अतर्रा में वर्ष 2004 में दर्ज किया गया था। अभियुक्तों के विरुद्ध मारपीट, बलवा, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज था।
अभियान के तहत कार्रवाई
एसपी पलाश बंसल के निर्देशन पर आधारितऑपरेशन कन्विक्शन के तहत पुराने मामलों में प्रभावी पैरवी कर दोषियों को सजा दिलाने की कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में तीन आरोपियों को न्यायालय से सजा दिलाई गई।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई