हमीरपुर-मासूम की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली

SHARE:

हमीरपुर के मुस्करा कस्बे में तीन वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक, एक नवंबर को मुस्करा क्षेत्र में तीन वर्षीय बच्ची का शव मिलने के बाद उसके पिता की तहरीर पर नामजद आरोपी हीरालाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई थीं।
घटनास्थल पर आरोपी ने की फायरिंग
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। इसके बाद घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने के लिए उसे घटनास्थल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान आरोपी ने पहले से छिपाकर रखे गए अवैध तमंचे से पुलिस टीम पर गोली चला दी।
जवाबी कार्रवाई में दोनों पैरों में लगी गोली
अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा के अनुसार, पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। घायल आरोपी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पर उसका उपचार जारी है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई