आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील स्थलों पर निगरानी रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस लाइन सभागार में गुरुवार को जिलाधिकारी अमित आसेरी, पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल और सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी की मौजूदगी में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसमें आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन, दशहरा और अन्य महत्वपूर्ण त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया गया। डीएम अमित आसेरी तथा एसपी पलाश बसंल ने संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने, आवश्यक सतर्कता बरतने और पर्याप्त पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। त्योहारों के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा। आपसी सहयोग से बनाए रखें शांति औरसौहार्द
बैठक में जनप्रतिनिधियों और पीस कमेटी के सदस्यों से संवाद कर त्योहारों के दौरान सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि सभी लोग आपसी सहयोग और जिम्मेदारी के साथ त्योहार मनाएं, जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे और आयोजन सकुशल संपन्न हों। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी
बैठक में अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेंद्र, क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सिंह सहित संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि और पीस कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की नजर
प्रशासन और पुलिस ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियां करने पर जोर दिया। अधिकारियों ने सभी संबंधित पक्षों से समन्वय बनाकर काम करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने की अपील की।