बाँदा-पत्नी के साथ पैग लगा रहा था युवक,पति ने डंडे से पीटकर की हत्या

SHARE:

एक युवक की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद शव घर के दरवाजे पर फेंक दिया गया। पुलिस ने मामले में हत्या और साक्ष्य मिटाने से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पैलानी थाना क्षेत्र के पैलानी डेरा गांव में गुरुवार को आलोक (21) की हत्या कर दी गई। मृतक के पिता सूरज प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जगन्नाथ उर्फ गेद्दू ने उनके बेटे को डंडे से पीटकर मार डाला। इसके बाद राजा भैया उर्फ राजा ने शव को उनके दरवाजे पर फेंकने में सहयोग किया।
पत्नी के साथ शराब पीने के दौरान हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक, आलोक आरोपी जगन्नाथ के घर में उसकी पत्नी के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान पति घर पहुंच गया। उसे देखकर आलोक को दौड़ा लिया गया। इसके बाद पीछे से डंडे से कई वार किए गए, जिससे आलोक की मौत हो गई। घटना के बाद शव मृतक के घर के दरवाजे पर फेंक दिया गया।
पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मुकदमा
पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 218/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 238 में मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक राम मोहन राय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम और उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए बांदा स्थित मर्चरी हाउस भेज दिया।
सीओ सदर ने लिया घटनास्थल का जायजा
सीओ सदर प्रतिज्ञा सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने मामले में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस घटना से जुड़े साक्ष्यों और दोनों आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई