कानपुर-दूसरी शादी का विरोध करने पर पत्नी को जलाने का आरोप, झुलसे चेहरे के साथ मिली महिला

SHARE:

पति पर दूसरी शादी का विरोध करने पर जलाने का आरोप लगाने वाली महिला की आपबीती सामने आने के बाद मामला गंभीर हो गया। झुलसे चेहरे के साथ सड़क पर घूम रही महिला को देखकर लोग डर गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार शुरू कराया है।
कानपुर फीलखाना क्षेत्र की गलियों में झुलसे चेहरे वाली महिला को घूमते देखकर बच्चे डर गए और भूत-भूत चिल्लाने लगे। इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। महिला की पहचान बहराइच निवासी समिरुनिशा के रूप में हुई। उसने पुलिस को बताया कि करीब तीन-चार महीने पहले पति ने दूसरी शादी का विरोध करने पर उसे जला दिया था। कुछ दिन उपचार के बाद पति उसे उन्नाव के अस्पताल में भर्ती कराकर चला गया था। वहां से उसे कानपुर के उर्सला अस्पताल के बर्न वार्ड में रेफर किया गया था।
एडीसीपी शिवा सिंह ने दी जानकारी
एडीसीपी शिवा सिंह ने बताया कि महिला की देखरेख करने वाला कोई नहीं है। अस्पताल में रहने से ऊबने पर वह सड़क पर निकल आई थी। पुलिस ने उसे दोबारा उर्सला अस्पताल भेजकर भर्ती कराया है। महिला के पति के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में कार्रवाई के लिए बहराइच पुलिस से भी संपर्क किया गया है।
पहले भी अस्पताल में भर्ती हुई थी महिला
उर्सला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. शैलेंद्र तिवारी के मुताबिक, महिला करीब पांच महीने पहले भी झुलसे चेहरे के साथ अस्पताल में भर्ती हुई थी। उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर वह अस्पताल से चली गई थी। पुलिस उसे दोबारा अस्पताल लेकर आई, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
पति की तलाश में जुटी पुलिस
महिला के लगाए आरोपों के आधार पर पुलिस उसके पति के बारे में जानकारी जुटा रही है। बहराइच पुलिस से संपर्क कर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई