लखनऊ-प्रशासनिक फेरबदल में 15 अधिकारियों के तबादले

SHARE:

उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए 15 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर और मऊ के पदों के साथ चिकित्सा शिक्षा, पंचायती राज, उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन, आवास एवं विकास परिषद और राजस्व परिषद समेत कई महत्वपूर्ण विभागों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है।
राकेश कुमार सिंह को अपर जिलाधिकारी (वि/रा), लखनऊ के पद से अपर आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद बनाया गया है। उनके स्थान पर रहे नीरज शुक्ला को प्रबंध निदेशक, पीसीएफ की जिम्मेदारी दी गई है। पीसीएफ के प्रबंध निदेशक डा. चन्द्र भूषण को अपर निदेशक, डा. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी भेजा गया है। अपर निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद रहे सचिन कुमार सिंह को विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा बनाया गया है। जौनपुर के मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया का तबादला कर उन्हें मुख्य विकास अधिकारी, मऊ बनाया गया है। मऊ के मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव को सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, प्रयागराज की जिम्मेदारी दी गई है। अपर जिलाधिकारी (वि/रा), लखीमपुर खीरी नरेंद्र बहादुर सिंह को मुख्य विकास अधिकारी, जौनपुर बनाया गया है। अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीडा रहे श्रीहरि प्रताप शाही को निदेशक, पंचायती राज बनाया गया है। पंचायती राज के निदेशक अमित कुमार सिंह को प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ बनाया गया है। प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ प्रकाश बिन्दु को सचिव, चिकित्सा शिक्षा बनाया गया है। भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में भी बदलाव किया गया है। माला श्रीवास्तव से सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म का अतिरिक्त प्रभार हटाते हुए उन्हें निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म के पद पर रखा गया है। उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक डा. उज्जवल कुमार को विशेष सचिव एवं निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म बनाया गया है। विशेष सचिव एवं अपर निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म जे. रीभा को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन की जिम्मेदारी दी गई है।
किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय की कुलसचिव अर्चना गहरवार को कुलसचिव, डा. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय बनाया गया है। वहीं, डा. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय की कुलसचिव रीना सिंह को कुलसचिव, किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सीडीओ पदों पर बदलाव
जौनपुर और मऊ के मुख्य विकास अधिकारी पद पर हुए बदलाव के तहत ध्रुव खाडिया को मऊ और नरेंद्र बहादुर सिंह को जौनपुर का सीडीओ बनाया गया है। वहीं विवेक कुमार श्रीवास्तव को राजस्व परिषद, प्रयागराज भेजा गया है।
विभागीय जिम्मेदारियों में फेरबदल
चिकित्सा शिक्षा, पंचायती राज, भूतत्व एवं खनिकर्म तथा मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन समेत कई विभागों में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। तबादलों के साथ अधिकारियों को संबंधित पदों का कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई