बाँदा-रपटा पार करते समय नहर में गिरा किसान, डूबने से मौत

SHARE:

खेत देखने जा रहा किसान रपटा पार करते समय पैर फिसलने से नहर में गिरकर डूब गया। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने नहर में शव उतराता देखा तो परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कमासिन थाना क्षेत्र के लाखीपुर गांव निवासी रामनरेश (82) पुत्र केवश प्रसाद गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे खेत देखने जा रहा था। रपटा पार करते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नहर में गिरकर डूब गया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने नहर में शव उतराता देखा। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नहर से निकलवाकर कब्जे में लिया और पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पौत्र ने बताया कि रामनरेश खेती-किसानी करता था और खेत देखने के लिए ही घर से निकला था।
रपटा पार करते समय हुआ हादसा
रामनरेश खेत जाते समय रपटा पार कर रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया और डूब गया।
सुबह ग्रामीणों ने देखा शव
देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश करते रहे। शुक्रवार सुबह नहर में शव उतराता मिलने के बाद घटना की जानकारी हो सकी।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई