बरेली-सगे भाई से मांगी 10 लाख की रंगदारी, धमकाने के मामले में गांव का प्रशासक गिरफ्तार

SHARE:

रंगदारी मांगने और धमकाने के मामले में पुलिस ने गांव के प्रशासक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर अपने दो भाइयों के साथ मिलकर सगे भाई से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
बरेली जनपद के मामला कैंट थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव का है। पुलिस के मुताबिक गांव के प्रशासक जाकिर हुसैन को रंगदारी मांगने और धमकाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता वाजिद हुसैन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पिता की मृत्यु के बाद से उसका आरोपियों से विवाद चल रहा है। उसने जाकिर और उसके भाइयों आसिफ हुसैन व आमिर हुसैन पर पैतृक खेती, जिम और आइस फैक्टरी पर कब्जा करने का आरोप लगाया है।
शिकायतकर्ता के मुताबिक पिता के जीवनकाल में दिए गए मकान में रहने के एवज में भी उससे 10 लाख रुपये मांगे गए। आरोप है कि 22 अगस्त को आसिफ हुसैन ने बातचीत के बहाने उसे फोन कर बुलाया। वहां जाकिर कथित तौर पर तमंचा लेकर बैठा था। शिकायतकर्ता के पहुंचने पर गांव के लोगों से शिकायत करने को लेकर नाराजगी जताते हुए गालीगलौज और मारपीट की गई। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी जाकिर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
पहले भी धन उगाही के आरोप
शिकायतकर्ता ने आरोपियों पर पहले भी नाजायज धन उगाही और आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगाए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई