बांदा-किशोरी को बहाने से ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

गणेश आरती में शामिल होने गई नाबालिग किशोरी को बड़ी बहन के बुलाने की बात कहकर दो पूर्व परिचित युवक बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए। आरोप है कि दोनों किशोरी को एक विद्यालय में ले गए, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
मामला संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके निर्देशन में पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। मंगलवार की देर शाम दोनों को महाराजपुर पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया। नरैनी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी 24 सितंबर की रात गणेश आरती में शामिल होने गई थी। वहां पूर्व परिचित रामहित और उमेश उर्फ सज्जन मिले। आरोप है कि दोनों ने किशोरी से उसकी बड़ी बहन के बुलाने की बात कही और बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए। इसके बाद दोनों उसे एक विद्यालय में ले गए, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद दोनों किशोरी को छोड़कर फरार हो गए। घर पहुंचने पर किशोरी ने परिजनों को पूरी घटना बताई।
पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2), 70(2), 351(3) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की थीं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली।
क्षेत्राधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को निर्देशित किया गया था। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पूर्व परिचित थे दोनों आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामहित पुत्र सुल्लन और उमेश उर्फ सज्जन पुत्र भजना, निवासी ग्राम पिस्ता, थाना अजयगढ़, जनपद पन्ना मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों किशोरी के पूर्व परिचित थे।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में यह रहे शामिल
प्रभारी निरीक्षक भास्कर मिश्रा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अनिल कुमार साहू, कांस्टेबल सुशील सिंह, शेखराजा और आदर्श पाण्डेय की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई