बाँदा-महिला तथा बाल अपराधों पर तत्काल लें एक्शन-शिवराज

SHARE:

महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम और गुमशुदा बच्चों की शीघ्र बरामदगी को लेकर पुलिस लाइन सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवराज ने संबंधित अधिकारियों और विवेचकों को महिला एवं बाल अपराधों से जुड़ी शिकायतों पर त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बैठक में महिला संबंधी अपराधों, गुमशुदा बालक-बालिकाओं और चिन्हित अपराधियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने गुमशुदा बच्चों की बरामदगी के लिए विशेष प्रयास करने और संबंधित मामलों की नियमित समीक्षा करने को कहा। उन्होंने मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से लागू करने के भी निर्देश दिए।
वात्सल्य पोर्टल और किशोर न्याय अधिनियम की दी जानकारी
बैठक में वात्सल्य पोर्टल, किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम की धारा 94 के तहत आयु निर्धारण प्रक्रिया और साइबर अपराधों से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अधिकारियों व विवेचकों को जानकारी दी गई। संबंधित प्रावधानों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों पर भी हुई चर्चा
विशेष लोक अभियोजक कमल सिंह गौतम ने पॉक्सो एक्ट के महत्वपूर्ण प्रावधानों और अभियोजन से जुड़े आवश्यक बिंदुओं की जानकारी उपस्थित अधिकारियों व विवेचकों को दी। मामलों में प्रभावी अभियोजन के लिए आवश्यक प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया।
गुमशुदा बच्चों की बरामदगी पर जोर
बैठक में गुमशुदा बालक-बालिकाओं की शीघ्र बरामदगी के लिए विशेष प्रयास करने और लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। महिला एवं बाल अपराधों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई पर जोर दिया गया। बैठक में क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सिंह, क्षेत्राधिकारी नरैनी प्रवीण कुमार, क्षेत्राधिकारी बबेरू कृष्णकान्त त्रिपाठी सहित जनपद के सभी थानों के विवेचक मौजूद रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई