बाँदा-हारजीत की बाजी लगाते तीन जुआरी गिरफ्तार,तीन भागने में रहे सफल

SHARE:

हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मौके से मालफड़ और जामातलाशी के कुल 5,145 रुपये, 52 ताश के पत्ते और तीन मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। कार्रवाई के दौरान तीन अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
सीओ नरैनी प्रवीण कुमार ने बताया कि मंगलवार की देर शाम गश्त और चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि तरहटी कालिंजर-बेलाताल में बने जर्जर गुम्बद के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी। मौके पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे नवल किशोर पुत्र रामकिशोर निवासी कीरतपुर, थाना धरमपुर, जनपद पन्ना, मध्य प्रदेश, जयपाल पुत्र नत्थू निवासी कटरा, थाना कालिंजर और बाल किशन उर्फ बाटू पुत्र लक्ष्मण निवासी तरहटी कालिंजर, थाना कालिंजर को गिरफ्तार किया गया।
मौके से मालफड़ के 4,000 रुपये तथा जामातलाशी के 1,145 रुपये बरामद हुए। इसके अलावा 52 ताश के पत्ते और तीन मोटरसाइकिल भी पुलिस ने कब्जे में लीं। कार्रवाई के दौरान शेरा पुत्र रामऔतार, चुन्नू पुत्र अज्ञात और दुर्गेश पुत्र कौटू मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में मु0अं0सं0 130/2026 के तहत धारा 13 जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।
5,145 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद
पुलिस के मुताबिक जुआ स्थल से 4,000 रुपये मालफड़ और 1,145 रुपये जामातलाशी से मिले। इसके साथ 52 ताश के पत्ते और तीन मोटरसाइकिल बरामद हुईं।
तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार
गिरफ्तार आरोपियों में नवल किशोर, जयपाल और बाल किशन उर्फ बाटू शामिल हैं। शेरा, चुन्नू और दुर्गेश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष दारा सिंह, चौकी प्रभारी किला कालिंजर मनीष कुमार, कांस्टेबल रामकिशोर यादव, कांस्टेबल विमलेश सरोज और कांस्टेबल यादवेन्द्र सिंह।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई