बाँदा-अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर डीआईजी ने दिए सख्त निर्देश

SHARE:

चित्रकूटधाम परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और विवेचनाओं की प्रगति को लेकर मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ संवेदनशील क्षेत्रों में प्रभावी निगरानी और असामाजिक तत्वों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
परिक्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस. ने की। बैठक में परिक्षेत्र के जनपदों में घटित अपराधों, कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। आईजीआरएस शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया। आगामी त्योहारों को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील क्षेत्रों में प्रभावी गश्त और निगरानी के निर्देश दिए गए। जुलूस एवं आयोजनों के दौरान रूट, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था का पहले से समुचित प्रबंधन करने को कहा गया। ई-साक्ष्य आधारित विवेचना को बढ़ावा देने तथा आधुनिक तकनीकी संसाधनों के माध्यम से साक्ष्यों का वैज्ञानिक एवं गुणवत्तापूर्ण संकलन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। अपराधियों की निगरानी और सत्यापन के लिए ‘यक्ष ऐप’ के प्रभावी उपयोग के निर्देश भी दिए गए। सड़क सुरक्षा के लिए ‘जीरो फैटलिटी अभियान’ को प्रभावी बनाने, महिला संबंधी अपराध, गोकशी, गोतस्करी और अन्य संवेदनशील अपराधों में प्रभावी कार्रवाई करने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
साइबर अपराध के मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के साथ आमजन को साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चलाने को कहा गया। मिशन शक्ति केंद्रों की पहुंच और महिला सुरक्षा संबंधी जन-जागरूकता को और व्यापक बनाने पर भी जोर दिया गया। तकनीक आधारित पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के साथ जनप्रतिनिधियों, मीडिया और आमजन से बेहतर संवाद एवं समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
आगामी त्योहारों पर सुरक्षा: डीआईजी राजेश एस ने पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त एवं निगरानी तथा जुलूस और आयोजनों के दौरान रूट, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था का पूर्व प्रबंधन करने के निर्देश दिए।
तकनीक और महिला सुरक्षा पर जोर: डीआईजी राजेश एस के द्वारा ई-साक्ष्य, ‘यक्ष ऐप’, साइबर अपराध की रोकथाम, जीरो फैटलिटी अभियान और मिशन शक्ति केंद्रों की प्रभावशीलता बढ़ाने के साथ महिला संबंधी अपराधों में प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक में पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल, पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक हमीरपुर मृगांक शेखर पाठक मौजूद रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई