बाँदा-छापर हत्याकांड में वांछित आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

तिंदवारी थाना क्षेत्र के छापर गांव में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने वांछित दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल डंडे बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस ने दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी पलाश बंसल के निर्देश पर हुई कार्रवाई में थाना तिंदवारी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने पवन उर्फ बल्ला पुत्र रामप्रकाश निवासी माटा को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 16 सितंबर को गिरफ्तार किए गए अंकित उर्फ अंकुल से पूछताछ में घटना में पवन उर्फ बल्ला के शामिल होने की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से भौतिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए थे। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की गई। गिरफ्तारी की कार्रवाई थानाध्यक्ष तिंदवारी सन्दीप पटेल और एसओजी प्रभारी आनन्द कुमार के नेतृत्व में की गई। टीम में कांस्टेबल अमन मिश्रा और कांस्टेबल महेन्द्र प्रताप सिंह शामिल रहे। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास कर वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष संदीप पटेल ने बताया कि आरोपियों ने शराब के नशे में हत्या की घटना को अंजाम दिया था।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई