बाँदा-जहर खाकर युवक ने की आत्महत्या,खाने से पहले भाई को किया फोन

SHARE:

खाना खाने के बाद घर से निकले युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। चचेरे भाई को फोन कर उसने खुद के जहर खाने की जानकारी देते हुए बचाने की गुहार लगाई। परिजन उसे सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़े मिले और अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के चुन्नीलाल पुरवा निवासी रामबाबू ने बताया कि उनका 26 वर्षीय बेटा हिमांशू सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे खाना खाने के बाद बिना बताए घर से निकल गया। उसने चचेरे भाई सुधांशू से कहा कि वह मर रहा है, उसे बचा लो। इसके बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया और अचेत होकर गिर पड़ा। सूचना मिलने पर परिजन कालूकुआं पहुंचे। ट्रैक्टर एजेंसी के पास सड़क किनारे हिमांशू अचेत अवस्था में पड़ा मिला। परिजन उसे उठाकर जिला अस्पताल ले गए। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रतियोगी परीक्षाओं की कर रहा था तैयारी
मृतक के पिता ने बताया कि हिमांशू दो भाइयों में बड़ा था और बीए की पढ़ाई पूरी कर चुका था। इन दिनों वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। पिता के अनुसार घर में किसी तरह का विवाद नहीं हुआ था। युवक ने जहरीला पदार्थ क्यों खाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
मौत से परिवार में मचा कोहराम
युवक के अचानक जहरीला पदार्थ खाने और इलाज के दौरान मौत होने से परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
चचेरे भाई से कही थी आखिरी बात
जहरीला पदार्थ खाने से पहले युवक ने चचेरे भाई सुधांशू से फोन पर कहा कि वह मर रहा है और उसे बचा ले। इसके बाद वह अचेत होकर सड़क किनारे गिर पड़ा था।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भराया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहरीला पदार्थ खाने की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई