बाँदा-उधार सामान नहीं दिया तो ताना तमंचा,आरोपी मामा-भांजा गिरफ्तार

SHARE:

उधार सामान देने से मना करने पर दो लोगों ने दुकान पर तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत एसपी से किए जाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर 315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
मामला कोतवाली नगर क्षेत्र का है। 14 सितंबर को सनी पुत्र महेश ने मामले की शिकायत एसपी पलाश बसंल से की थी। बताया कि दुकान पर उधार सामान देने से मना करने पर दो लोगों ने तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। 15 सितंबर को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में पंकज पुत्र रमेश, निवासी घुरौली चंदवारी डांडा, हमीरपुर, हाल पता बंगालीपुरा, कोतवाली नगर, बांदा और सुखबीर पुत्र रज्जन, निवासी जगम्मनपुर, थाना रामपुरा, जालौन, हाल पता बंगालीपुरा, कोतवाली नगर, बांदा शामिल हैं। दोनों रिश्ते में मामा-भांजा बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार दुकान पर सुखबीर ने तमंचा ताना था।
मामले में मु0अ0सं0 463/26 के तहत धारा 316(2), 352, 351(3) बीएनएस तथा बढ़ोत्तरी धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
तमंचा और कारतूस बरामद
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 315 बोर का एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। बरामदगी के बाद मामले में आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी मंडी समिति आकाश शुक्ला, चौकी प्रभारी काशीराम कॉलोनी रश्मि सिंह, कांस्टेबल सौरभ यादव, मनीष शुक्ला, प्रशांत कुमार, शरद सिंह, महिला कांस्टेबल रेनु और साक्षी शामिल रही।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई