बाँदा-क्षमता से अधिक पशु लादकर ले जा रहे छह तस्कर गिरफ्तार

SHARE:

पुलिस ने चेकिंग के दौरान क्षमता से अधिक बेजुबान पशुओं को वाहनों में क्रूरतापूर्वक लादकर ले जाने के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान तीन चारपहिया वाहनों से कुल 21 भैंस-पड़वा बरामद किए गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना मटौंध पुलिस को कुछ वाहनों में पशुओं को अवैध तरीके से ले जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम अछरौड़ के पास चेकिंग शुरू की। इसी दौरान दो पिकअप और एक छोटा हाथी चारपहिया वाहन को रोककर तलाशी ली गई। वाहनों में कुल 21 भैंस-पड़वा क्षमता से अधिक संख्या में लदे मिले। पुलिस ने मौके से लालजी पुत्र रज्जन निवासी पैगम्बरपुर थाना गिरवां, रजोल पुत्र रंजीत निवासी पैगम्बरपुर थाना गिरवां, राजेन्द्र पुत्र छोटा निवासी हुसैनपुर खुर्द थाना गिरवां, रामबाबू पुत्र रामऔतार निवासी अइला थाना गिरवां, सुरेश पुत्र बद्री प्रसाद निवासी कस्बा अतर्रा थाना अतर्रा तथा सूरज पुत्र नीलू निवासी ओरन रोड कस्बा बिसण्डा थाना बिसण्डा को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पशुओं को क्रूरतापूर्वक और क्षमता से अधिक संख्या में वाहनों में लादकर ले जाया जा रहा था। मौके से बरामद 21 भैंस-पड़वों और परिवहन में प्रयुक्त तीनों वाहनों को कब्जे में लिया गया। मामले में थाना मटौंध में मु0अ0सं0 164/26 के तहत धारा 11(1)(घ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पशुओं की सुरक्षा को लेकर कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मटौंध पुलिस की चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई सामने आई। पुलिस ने बरामद पशुओं को सुरक्षित रखने की कार्रवाई भी की।
पुलिस टीम ने की गिरफ्तारी
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना मटौंध दीपेन्द्र कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मणिशंकर मिश्र, हेड कांस्टेबल अनुराग पाण्डेय, कांस्टेबल अच्छेलाल, कांस्टेबल टिंकू मौर्या और कांस्टेबल अनुज यादव शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई