बाँदा-स्कूल न जाने पर मां ने डांटा, नाराज छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

SHARE:

करीब 20 दिन से स्कूल नहीं जाने पर मां की डांट से नाराज किशोरी ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बांदा शहर के जरैली कोठी निवासी अशोक ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय चचेरी बहन खुशी पुत्री बेटू यादव कक्षा छह में पढ़ती थी। मंगलवार शाम वह दूसरी मंजिल पर बने कमरे में गई और दरवाजे की चौखट पर साफी के सहारे फांसी लगा ली। काफी देर बाद छोटे भाई-बहन वहां पहुंचे तो खुशी को फंदे पर लटका देख चीख पड़े। शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों के मुताबिक खुशी भागवत प्रसाद इंटर कॉलेज में कक्षा छह की छात्रा थी और करीब 20 दिन से स्कूल नहीं गई थी। इस बात को लेकर उसकी मां चुन्नी ने उसे डांटा था। मंगलवार को खुशी स्कूल गई और वहां से लौटने के बाद कोचिंग पढ़ने भी गई थी। शाम को कोचिंग से लौटने के बाद उसकी मां भैंसों के लिए चारा-भूसा रखने चली गई। इसी दौरान घर में मौका पाकर खुशी ने कमरे में फांसी लगा ली। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई