बाँदा-खंभे पर चढ़कर लाइट ठीक कर रहा युवक करंट से चिपका, मौत

SHARE:

घर की बिजली ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ा युवक अचानक करंट की चपेट में आ गया। बिजली का झटका लगते ही वह खंभे से चिपक गया। किसी तरह बिजली आपूर्ति बंद कराकर उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
जनपद के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के नीभौर गांव के मजरा बहादुरपुरवा निवासी कुंवर बहादुर (30) पुत्र सुरेंद्र कुमार मंगलवार रात अपने घर की बिजली ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और खंभे से चिपक गया। परिजनों और आसपास के लोगों ने किसी तरह बिजली आपूर्ति बंद कराई और युवक को खंभे से नीचे उतारा। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े भाई विजय बहादुर ने बताया कि कुंवर बहादुर खंभे पर चढ़कर घर की बिजली ठीक कर रहा था। इसी दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई