बैट्री चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह का खुलासा कर दिया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो ई-रिक्शा बैट्री बरामद की हैं।
बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र में 20 अगस्त को पंचायत भवन की ई-रिक्शा कूड़ा गाड़ी से बैट्री चोरी होने की सूचना मिली थी।शिकायतकर्ता योगेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कीं। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 21 अगस्त को गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दम्मापुर नहर पुलिया के पास से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित कुमार पुत्र रामरतन, शनी कुमार पुत्र छोटेलाल, सागर कुमार पुत्र नत्थू राम और सोहन पुत्र रतिराम, सभी निवासी बरईमानपुर शेरपुर, थाना गिरवां, बांदा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो ई-रिक्शा बैट्री बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार मामले में थाना गिरवां में मु0अ0सं0 274/26 के तहत धारा 303(2)/317(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। 24 घंटे में गिरफ्तारी से खुला चोरी का राज
पुलिस टीम ने सूचना मिलने के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। चेकिंग के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चारों आरोपियों को नहर पुलिया के पास से पकड़ लिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मुकेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल गोकुलेश कुमार मिश्रा, कांस्टेबल गौरव यादव और कांस्टेबल ऋषभ यादव शामिल रहे।