बाँदा-21 क्वार्टर शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 21 क्वार्टर देसी शराब बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार की रात करीब 11:03 बजे उप निरीक्षक अरविन्द कुमार, चौकी प्रभारी भूरागढ़ द्वारा कार्रवाई करते हुए पूनम सिंह पुत्र मोहनलाल राजपूत निवासी ग्राम त्रिवेणी, थाना मटौंध को 21 अदद देसी शराब के अवैध क्वार्टर ले जाते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई