बाँदा-सड़क-नाली की बदहाली से ग्रामीण परेशान, डीएम से की शिकायत

SHARE:

गांव में सड़क, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाओं की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत की है। ग्रामीणों का कहना है कि कई स्थानों पर सड़कें जर्जर हैं और बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है।
जनपद के बरगहनी गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेंद्र को शिकायती पत्र देकर सड़क और नाली निर्माण समेत विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। ज्ञापन देने वालों में भाजपा नेता राहुल सिंह, अर्जुन सिंह, राजकुमार आदि शामिल रहे। ग्रामीणों के अनुसार बरसात के दौरान जलभराव और गंदे पानी की निकासी की समस्या गंभीर हो जाती है। प्रधान और ग्राम सचिव से कई बार शिकायत करने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने का भी आरोप लगाया गया।
विकास कार्यों की गुणवत्ता की जांच की मांग
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर स्वीकृत धनराशि के अनुरूप निर्धारित गुणवत्ता का कार्य नहीं कराया गया है। उन्होंने गांव में पूर्व में कराए गए विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कराने के साथ निष्पक्ष जांच की मांग की है। विकास कार्यों में खर्च की गई धनराशि के उपयोग की भी जांच कराने का अनुरोध किया गया है।
बरसातघर से उपस्वास्थ्य केंद्र तक सड़क-नाला बनाने की मांग
शिकायती पत्र में बरसातघर, पूर्व सचिवालय एवं उपस्वास्थ्य केंद्र बराहनी से इमली के पास होते हुए बददा की पुलिया तक सीधे मार्ग में सड़क और नाला बनवाने की मांग की गई है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से गांव की समस्याओं का स्थलीय निरीक्षण कराकर शीघ्र समाधान कराने और संबंधित मामलों में कार्रवाई की मांग की है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment