मथुरा पहुंचीं गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह, गिरिराजजी का किया पूजन

SHARE:

मथुरा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह रविवार को मथुरा के गोवर्धन पहुंचीं। उन्होंने जतीपुरा स्थित मंदिर में गिरिराजजी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। सोनल शाह के गोवर्धन पहुंचने की जानकारी मिलते ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्सुकता दिखाई दी। इस दौरान सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे।
गिरिराजजी की शरण में पहुंचकर की पूजा
सोनल शाह ने जतीपुरा स्थित मंदिर में धार्मिक परंपराओं के अनुसार गिरिराजजी का पूजन किया। उन्होंने देश और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन की टीम सतर्क रही। पूजन के बाद मीडिया कर्मियों ने सोनल शाह से विभिन्न मुद्दों को लेकर सवाल पूछने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। वह बिना कोई प्रतिक्रिया दिए वहां से रवाना हो गईं। उनके गोवर्धन पहुंचने को लेकर स्थानीय लोगों के बीच भी चर्चा रही।
गोवर्धन ब्रज क्षेत्र की प्रमुख धार्मिक स्थली है। यहां देशभर से श्रद्धालु गिरिराज महाराज के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। सोनल शाह के मंदिर पहुंचने के दौरान भी श्रद्धालुओं में खास उत्सुकता देखने को मिली।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई