आगरा-सिपाही की घिनौनी करतूत: घर में अकेली किशोरी से की अश्लील हरकत, निलंबित

SHARE:

डायल-112 में तैनात एक सिपाही पर किराए के मकान में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी से अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी सिपाही मौके से भाग निकला। परिजनों की शिकायत के बावजूद करीब 13 दिन तक कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी से गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस आयुक्त के आदेश पर आरोपी सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। सिपाही को निलंबित कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
घर में अकेली थी किशोरी
घटना 31 जुलाई की शाम की बताई गई है। कुकथला चौकी क्षेत्र में एक परिवार किराए के मकान में रहता है। इसी मकान में डायल-112 में तैनात सिपाही रामलखन भी किराए पर रहता था। आरोप है कि 31 जुलाई की शाम 16 वर्षीय किशोरी घर में अकेली थी। इसी दौरान सिपाही वहां पहुंचा और किशोरी को अकेला देखकर अश्लील हरकत करने लगा।
किशोरी ने आरोपी की हरकत का विरोध करते हुए शोर मचा दिया। शोर सुनकर सिपाही मौके से भाग गया। किशोरी ने घर पहुंची मां और चाचा को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसकी मां ने थाना अछनेरा में आरोपी सिपाही के खिलाफ तहरीर दी।
अधिकारियों से शिकायत के बाद हुई कार्रवाई
परिजनों का आरोप है कि थाने से लेकर अधिकारियों तक शिकायत करने के बावजूद मामले में कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता की मां ने पुलिस आयुक्त दीपक कुमार और जिलाधिकारी मनीष बंसल से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस आयुक्त के आदेश के बाद थाना अछनेरा में सिपाही रामलखन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
सिपाही निलंबित, जांच जारी
डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह के अनुसार सिपाही पर छेड़खानी का आरोप है। उसे निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई