रोडवेज बस से उतरते ही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अनौसा गांव निवासी रामआसरे (70) पुत्र बल्दू, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक थे। परिजनों के अनुसार वह रोडवेज बस से अपने मामा का हालचाल लेने माटा गांव जा रहे थे। जसईपुर के पास बस से उतरते ही फतेहपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत के मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।