बाँदा-225 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

SHARE:

जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मटौंध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 225 क्वार्टर अवैध देशी शराब तथा शराब के परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अपराध एवं अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में मटौंध थाना पुलिस गश्त और वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मां चन्द्रिका देवी मंदिर के पास अवैध देशी शराब लेकर मौजूद है। सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान अरविन्द पुत्र मैकू, निवासी ग्राम हरदौनी, थाना मटौंध, जनपद बांदा के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उसके पास से ‘मस्तीह’ ब्रांड की 225 क्वार्टर अवैध देशी शराब और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई, जिसका उपयोग शराब के परिवहन में किया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना मटौंध में मु0अ0सं0 153/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि अभियुक्त ठेके से शराब खरीदकर महंगे दामों में बिक्री करता था। कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में अपराध निरीक्षक प्रेमनारायण सिंह, कांस्टेबल अच्छेलाल तथा कांस्टेबल खेमराज शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई