यूपी में 15 आइपीएस अधिकारियों के तबादले, तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

SHARE:

उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 15 आइपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। राजधानी लखनऊ की पुलिस कमान अब तरुण गाबा को सौंपी गई है। वह लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर होंगे। इससे पहले वह प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
लखनऊ के मौजूदा पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर को हटाकर पुलिस महानिरीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय के पद पर भेजा गया है। तबादला सूची में प्रयागराज समेत कई महत्वपूर्ण जिलों और जोन में भी अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट की जिम्मेदारी अब पीयूष मोर्डिया को दी गई है। उन्हें वाराणसी जोन से स्थानांतरित कर प्रयागराज का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वहीं धर्मेंद्र सिंह को प्रयागराज रेंज का आइजी नियुक्त किया गया है।
कई वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
तबादले के तहत राम कुमार को लखनऊ रेंज से गोरखपुर जोन का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। नवीन अरोरा को तकनीकी सेवाओं से हटाकर वाराणसी जोन की जिम्मेदारी दी गई है। संजय गुप्ता को पुलिस मुख्यालय से एडीजी कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अशोक मुथा, मधुर अशोक जैन, मोहित गुप्ता, विनीत कुमार सिंह, राजेंद्र कुमार, आनंद प्रकाश तिवारी, अरुण कुमार सिंह और आनंद कुमार समेत अन्य अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।
सरकार के इस फेरबदल को प्रदेश की कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई